निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किये जाने हेतु जिले के समस्त मतदान स्थलों पर विशेष कैम्प शनिवार को आज

Share News

बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थलों पर प्रातः 10 से अपरान्ह 4 बजे तक ए०एस०डी० तथा नो- मैपिंग वाले मतदाताओं की सूची के साथ उपस्थित रहकर फार्म-6, 6ए, 7 एवं 8 प्राप्त करेंगें

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किये जाने हेतु आज शनिवार को जनपद के समस्त 3360 मतदान स्थलों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। इस तिथि पर सभी बूथ लेबिल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थलों पर प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 4:00 बजे तक ए०एस०डी० तथा नो- मैपिंग वाले मतदाताओं की सूची के साथ उपस्थित रहकर फार्म- 6, 6ए, 7 एवं 8 प्राप्त करेंगें। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि उक्त तिथि पर जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा पर्यवेक्षकीय अधिकारियों द्वारा बूथों का भ्रमण किया जायेगा। भ्रमण के दौरान यदि कोई बूथ लेबिल आफिसर अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। उक्त अभियान दिवसों के दिन जनपद के समस्त शिक्षण संस्थान / कार्यालय एवं अन्य संस्थान जहाँ पर गतदेय स्थल स्थापित है, खुले रहेंगे। उन्होंने जनसामान्य से अपील है कि 17 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) एवं 24 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) को अपने निर्दिष्ट और उनका नाम बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। अतः जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गयी हो अथवा पूर्ण हो अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नही हो पाया है, वे उक्त तिथि को अपने मतदान स्थल पर उपस्थित होकर निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 ( प्रथम बार / युवा निर्वाचकों), फार्म-7 (मतदाता सूची से नाम अपमार्जन हेतु ) एवं फार्म-8 (मतदाता सूची में प्रविष्टि में संशोधन अथवा स्थानान्तरण किये जाने हेतु) में पूर्ण विवरण भरकर एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा दें। मतदाताओं द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से आयोग के ऐप ECINET mobile app एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.inके माध्यम से भी फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 भरकर सबमिट कर सकते है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *