पीएम के संसदीय क्षेत्र के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल एवं सीवर के स्थाई समाधान हेतु ₹867.29 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत

Share News

पेयजल एवं सीवर की समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में प्रदेश कैबिनेट का महत्वपूर्ण निर्णय

क्षेत्रीय विधायक मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पीएम मोदी एवं सीएम योगी के प्रति आभार जताया

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल एवं सीवर के स्थाई समाधान हेतु ₹ 867.29 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई। मंगलवार को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश कैबिनेट द्वारा वाराणसी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल एवं सीवर की समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस ऐतिहासिक पहल से क्षेत्र में बुनियादी नागरिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी तथा आमजन का जीवन और अधिक सुगम होगा।

स्टाम्प मंत्री एवं शहर उत्तरी विधानसभा के विधायक रविन्द्र जायसवाल ने योजना की प्रमुख विशेषताएँ बताते हुए बताया कि पेयजल व्यवस्था हेतु ₹ 252.85 करोड़ तथा सीवर व्यवस्था हेतु ₹604.42 करोड़ की स्वीकृति प्रदेश कैबिनेट द्वारा किया गया हैं। उन्होंने बताया कि इस सीवर व्यवस्था के तहत उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के सरसौल, तरना, पांडेयपुर, नारायणपुर, दानियालपुर, अकथा, सारनाथ, पहाड़िया, खजुरी, रामरेपुर, डिठोरी महाल, सिकरौल और शिवपुर सहित 13 वार्डों में लगभग 262 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी, जिससे लगभग 36,900 घरों को सीवर कनेक्शन से जोड़ने तथा 2.24 लाख लोगों को लाभ पहुँचाने का लक्ष्य है। इसी प्रकार पेयजल व्यवस्था के अंतर्गत 22 ट्यूबवेल के माध्यम से लगभग 430 किलोमीटर पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत एवं विकसित काशी के संकल्प को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर जनहितकारी निर्णय ले रही है। इस महत्वपूर्ण जनहितकारी निर्णय के लिए मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *