
प्रथम चरण में अक्टूबर से दिसम्बर तक एक तथा द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च, 2027 तक एक
वाराणसी। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत कुल 02 निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल (प्रथम चरण में अक्टूबर से दिसम्बर, 2026 तक एक तथा द्वितीयचरण में जनवरी से मार्च, 2027 तक एक) वितरित किया जायेगा, जिसके लिए उज्ज्वला लाभार्थियों को कतिपय दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के ऐसे लाभार्थी, जिनके बैंक खाते आधार लिंक होंगे तथा जिनके आधार प्रमाणित होंगे (ए०सी०टी०सी०), वही उक्त योजना हेतु पात्र होंगे।उक्त योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत निर्गत होने वाले डी०बी०सी० (लाभार्थी को दिए गए दूसरे सिलेण्डर कनेक्शन) पर लागू नहीं होगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के ऐसे लाभार्थी, जिनके बैंक खाते आधार लिंक नहीं है तथा जिनके आधार प्रमाणित नही है, वे लाभार्थी निर्धारित अवधि में बैंक एवं गैस एजेन्सी से सम्पर्क कर आधार आधारित (ए०सी०टी०सी०) कराते हुए निःशुल्क रिफिल योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना उपभोक्ता सर्वप्रथम अपने स्तर से उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर रिफिल प्राप्त करेगें, जिसके 04 से 05 दिन के उपरान्त इस योजनान्तर्गत दी जाने वालीसब्सिडी उनके आधार प्रमाणित खाते में तेल विपणन कम्पनियों द्वारा अंतरित की जाएगी। उन्होंने जनपद के समस्त उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बताया है कि जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तथा आधार प्रमाणित नही है, वह उपर्युक्त दिशा-निर्देशो के अनुरूप तत्काल अपने-अपने बैंक खाता आधार से लिंक कराते हुए संबंधित गैस एजेन्सी से सम्पर्क कर आधार प्रमाणित कराते हुए निःशुल्क उज्ज्वला गैस रिफिल का लाभ प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।
