सेवा शिविर में कांवरियों को कराया फलाहार, पिलाया शुद्ध जल

Share News

वाराणसी। सावन के दूसरे सोमवार को अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चौक स्थित राधा रमण मंदिर के पास सेवा शिविर लगाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल और महामंत्री आमोद अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित शिविर में हजारों दर्शनार्थियों, श्रद्धालुओं और कांवरियों को उबले आलू से बने स्वादिष्ट फलाहार व अनारदाना खिलाया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल भी वितरित किया गया। शिविर में दोपहर तक श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़ लगी रही।

सेवा कार्य में अमिता अग्रवाल, अजय कृष्ण अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, विनय अग्रवाल, कुश चौधरी, दीपक अग्रवाल शिवाला, चंद्र मोहन गर्ग, रमेश टिकरेवाल, श्याम कृष्ण अग्रवाल और सुंदर कुमार जालान ने तन-मन-धन से सहयोग किया। शिविर का संयोजन भूपेंद्र अग्रवाल और दिनेश अग्रवाल चुनरी ने किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *