एसआरएस यादव ‘बाबू जी’ समाजवादी आंदोलन के सजग प्रहरी थे : विष्णु शर्मा

Share News

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय एसआरएस यादव ‘बाबू जी’ की जयंती पर मंगलवार को विश्वकर्मा समाज ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा के वरिष्ठ नेता विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।इस अवसर पर विष्णु शर्मा ने कहा कि ‘बाबू जी’ समाजवादी आंदोलन के सजग प्रहरी थे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे प्रदेश के विभिन्न जिलों के छोटे-से-छोटे कार्यकर्ताओं को पहचानते थे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शोषित, वंचित और पीड़ित वर्ग की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि उनका संघर्ष, सादगी और जनसेवा का आदर्श हमेशा समाजवादी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *