वाराणसी में बदमाशों ने युवक से ₹26 हजार नकद व मोबाइल लूटा, कार्रवाई की मांग

Share News

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र में एक युवक से नकाबपोश बदमाशों द्वारा चाकू के बल पर लूट की घटना सामने आई है। पीड़ित ने थाना फूलपुर में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, ताड़ी बाजार निवासी विजय कुमार गुप्ता 3 अगस्त 2026 की रात लगभग 9:30 बजे करखियांव फैक्ट्री से मोटरसाइकिल सं.-UP65BF4610 द्वारा घर लौट रहे थे। रामपुर और नथईपुर के बीच रास्ते में मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने गर्दन पर चाकू रखकर ₹26,000 नकद, एक रियलमी 12+ 5G मोबाइल फोन तथा पर्स में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिए। बदमाश मोटरसाइकिल की चाबी भी निकालकर कुछ दूरी पर फेंककर फरार हो गए।

पीड़ित ने किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी और थाना फूलपुर में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लूटे गए सामान की बरामदगी तथा शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *