वाराणसी: शहर और गांव की सड़कों पर वाहनों की गति बढ़ेगी

Share News

वाराणसी में शहर और गांव की दो सड़कों को चौड़ा करने की योजना बनाई गई है। गुरुबाग से कमच्छा तक सड़क 12 मीटर चौड़ी होगी, जबकि पंचक्रोशी से सभईपुर से 5 मीटर चौड़ी होगी। यह योजना जाम की समस्या को हल करने और आवागमन को सुगम बनाने में मदद करेगी।

वाराणसी। शहर और गांव की दो सड़कों को चौड़ा करने की तैयारी है। इनमें गुरुबाग से कमच्छा तक मार्ग 12 मीटर चौड़ा होगा, जबकि पंचक्रोशी से सभईपुर तक सड़क की चौड़ाई 5 मीटर की जाएगी। इससे न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी ने दोनों सड़कों का एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय को भेजा है। गुरुबाग से कमच्छा तक 12 मीटर चौड़ी सड़क होगी।

*”गुरुबाग से कमच्छा तक सड़क की स्थिति”*

गुरुबाग से कमच्छा तक लगभग 300 मीटर लम्बी सड़क अभी 7 मीटर चौड़ी है। रथयात्रा से लक्सा, गोदौलिया होकर विश्वनाथ धाम और कमच्छा तिराहा से होकर भेलूपुर, लंका, बीएचयू जाने वाले इस मार्ग पर वाहनों का भारी दबाव है। इससे दिन में कई बार जाम लगता है। समस्या दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) ने इस मार्ग के चौड़ीकरण एस्टीमेट तैयार किया। इस परियोजना में सड़क की चौड़ाई 5 मीटर बढ़ाकर 12 मीटर की जाएगी। किनारों पर नाली और डक्ट का भी निर्माण होगा।

*”पंचक्रोशी-सभईपुर मार्ग 5 मीटर चौड़ा होगा”*

पंचक्रोशी से सभईपुर जाने वाला 1500 मीटर लम्बा मार्ग महज 3 मीटर चौड़ा है। इस मार्ग पर भी वाहनों की संख्या काफी है। इसको देखते हुए लगभग 25 करोड़ की लागत से इस मार्ग की चौड़ाई 2 मीटर बढ़ाकर 5 मीटर करने की कार्ययोजना बनाई गई। पंचक्रोशी मार्ग से जुड़ी होने के चलते इस सड़क का महत्व भी काफी है। सड़क चौड़ी होने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। दोनों परियोजनाओं को मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *