
“बृजेश गुप्ता”
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के खेल-कूद प्रकोष्ठ के नव नियुक्त सदस्य विश्वास राव के वाराणसी आगमन पर आयुष मंत्री द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों तथा खेल-कूद के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। विश्वास राव को मिली नई जिम्मेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।आयुष मंत्री ने विश्वास जताया कि विश्वास राव अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा खेल-कूद प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
