करवा चौथ पर सुहागिनों ने की अखंड सौभाग्य की कामना

Share News

विधि-विधान से पूजन कर चंद्रदेव से मांगा पति की दीर्घायु का आशीर्वाद

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। अखंड सौभाग्य और दाम्पत्य प्रेम का प्रतीक करवा चौथ गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। शाम को महिलाओं ने सोलह शृंगार कर विधि-विधान से भगवान गणेश, माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। करवा माता की कथा सुनकर व्रत का संकल्प पूरा किया। महिलाओं को चंद्रदेव के दर्शन और अर्घ्य देकर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने के बाद महिलाएं पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। भुवनेश्वर नगर अर्दली बाजार में सिंधी समाज की महिलाओं ने सिंधी पंचायत भवन में करवा चौथ व्रत कथा सुना और पूजन किया। इस अवसर पर सुमिता,रक्षा, सृष्टि, हर्षिता, ममता हेमलानी, मन्नत आडवाणी, मीनाक्षी बदलानी, कन्या बदलानी, रितु बदलानी, महिमा बदलानी आदि शामिल थीं।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *