जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब की मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन

Share News

विसर्जन से पूर्व गंगा आरती रही श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)।अर्दली बाजार स्थित जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब की मां दुर्गा की प्रतिमा का शुक्रवार को विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा अर्दली बाजार से शुरू होकर पहड़िया होते हुए बेनीपुर कुंड पहुंची, जहां मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

विसर्जन से पूर्व गंगा आरती श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही। आरती के दौरान माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। कार्यवाहक अध्यक्ष हिमांशु यादव और समिति के सदस्यों ने विसर्जन कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *