भोजूबीर में राम-रावण युद्ध का भव्य मंचन

Share News

श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुआ रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन

मंत्री रविन्द्र जायसवाल का समिति ने किया सम्मान

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भोजूबीर रामलीला के मंच पर मंगलवार को राम-रावण युद्ध का भव्य और जीवंत मंचन किया गया। युद्ध दृश्य को देखने और अधर्म पर धर्म की विजय के साक्षी बनने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

मंचन के तत्पश्चात् प्रभु श्री राम द्वारा असुरी शक्तियों का अंत करते हुए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया, जिससे पूरा प्रांगण ‘जय श्री राम’ के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा।

मुख्य अतिथि प्रदेश के प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल थे। उन्होंने रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं, रामलीला को प्रतिवर्ष भव्य रूप देने और निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए रामलीला समिति ने आभार व्यक्त करते हुए उनका विशेष सम्मान किया। रामलीला के इस आयोजन को भव्य, आकर्षक और सफल बनाने में कमेटी के पदाधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही। समिति के संरक्षक अरविंद सिंह, अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, महामंत्री विजय कुमार अस्थाना, कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल, उपाध्यक्ष नंद लाल गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष राजेश कुमार विश्वकर्मा तथा मंच व्यवस्थापक कृष्ण मुरारी पाठक सहित अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *