भगवान विष्णु के बद्री विशाल स्वरूप और मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु

Share News

एकता क्लब के पंडाल में बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम की झलक

“प्रखर विश्वकर्मा”

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भोजूबीर स्थित एकता क्लब की ओर से शारदीय नवरात्र पर सजाए गए दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की झलक देखने को मिल रही है। आकर्षक सजावट के साथ तैयार पंडाल धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है। पंडाल के मुख्य द्वार पर केदारनाथ मंदिर की भव्य प्रतिकृति बनाई गई है, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। अंदर प्रवेश करने पर बद्रीनाथ धाम की झलक के साथ भगवान विष्णु के बद्री विशाल स्वरूप के दर्शन हो रहे हैं। वहीं, मां भगवती के स्वरूप में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई है। नवरात्र मेले में बड़ी संख्या में भक्त पंडाल पहुंचकर मां के दर्शन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। आयोजन के माध्यम से धार्मिक परंपराओं और सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है। पंडाल की सजावट और धार्मिक स्वरूप श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आयोजन के संयोजन में सुशील अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, भंटू यादव, हर्षित गुप्ता, साहिल सिंह, अंशुल गुप्ता और हिमांशु पटेल सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *