अर्दली बाजार के न्यू डी-लाइट क्लब में महानवमी पर उमड़े भक्त

Share News

दशहरा पर कल होगा विशाल भंडारा

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। वरुणापार के अर्दली बाजार स्थित न्यू डी-लाइट क्लब दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में सोमवार को महानवमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मां दुर्गा का भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए सुबह से ही पंडाल में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।भक्तों ने पारंपरिक विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान डिठोरी महाल के पूर्व पार्षद प्रत्याशी एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री एडवोकेट दिलीप सोनकर ने हवन-पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा पंडाल क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।पूरे प्रांगण में गूंजते मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय गीतों से वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। पूजा समिति ने जानकारी दी है कि अनुष्ठान की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए क्लब के वालेंटियर और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आए।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *