नेताजी के विचार और संघर्ष समाजवादी आंदोलन को देते रहेंगे प्रेरणा : सुजीत यादव लक्कड़

Share News

मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। अर्दली बाजार स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। आत्मा की शांति के लिए हवन-पूजन और शांति पाठ भी किया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि नेताजी ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनके संघर्ष सदैव याद किए जाएंगे। उनकी विचारधारा समाजवादी कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने गांव, गरीब, किसान और आम आदमी की आवाज को बुलंद किया। उनके विचारों और सिद्धांतों को अपनाकर सामाजिक न्याय की लड़ाई आगे बढ़ाई जाएगी।

कार्यक्रम में अब्दुल समद अंसारी, आत्माराम यादव, विष्णु शर्मा, प्रदीप जायसवाल, अखिलेश मिश्रा, गणेश यादव, उमाकांत त्रिपाठी, कमलेश पटेल, धर्मेंद्र यादव सिंटू, पंधारी यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *