प्रभु श्री राम को अयोध्या वापस लाने का संकल्प लेकर चित्रकूट पहुंचे भरत

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। शिवपुर की रामलीला में शुक्रवार को भरत के चित्रकूट पहुँचकर प्रभु श्रीराम से मिलन के लीला का मंचन हुआ।लीला में दिखाया गया कि अयोध्या से प्रभु श्रीराम को वन से वापस लाने के उद्देश्य से भरत जी, अनुज शत्रुघ्न, माताओं कौशल्या, सुमित्रा एवं कैकेयी तथा गुरु वशिष्ठजी के साथ चित्रकूट पहुंचे। उनके साथ चतुरंगी सेना एवं असंख्य अयोध्यावासी भी सम्मिलित थे। मार्ग में ग्रामवासियों ने भरत जी और अयोध्यावासियों का स्वागत किया। ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं प्रेमपूर्वक कंद-मूल, फल-फूल अर्पित कर सत्कार किया। चित्रकूट पहुंचने पर भरत जी और अयोध्यावासियों का प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मणजी से मिलन हुआ। यह मिलन अत्यंत भावुक एवं हृदयस्पर्शी रहा।

गुरु वशिष्ठजी एवं माताओं ने आगे बढ़कर प्रभु का आशीर्वाद लिया, वहीं भरत जी ने चरणों में गिरकर प्रभु श्रीराम से अयोध्या लौट चलने का आग्रह किया। भरत जी ने स्पष्ट कहा कि उन्हें राज्य या सिंहासन की अभिलाषा नहीं, बल्कि केवल यह चाहते हैं कि अयोध्यावासी अपने प्रिय रामराज्य के सुख का अनुभव करें।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *