साहित्य ही नहीं, समाज के आईना थे मुंशी प्रेमचंद

Share News

लमही में 90वीं पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 90वीं पुण्यतिथि पर लमही स्थित स्मारक स्थल पर ‘प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान साहित्यकारों, शिक्षकों व ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर मुंशी जी को याद किया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामसुधार सिंह ने कहा, प्रेमचंद केवल हिंदी-उर्दू साहित्य के महान कथाकार ही नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करने वाले ऐसे साहित्यकार थे, जिन्होंने किसान, मजदूर, स्त्री और वंचित वर्ग के जीवन-संघर्ष को आवाज दी। उनका साहित्य आज भी सामाजिक न्याय और नैतिक मूल्यों के लिए प्रासंगिक है। शुभा के निर्देशन में प्रेमचंद के जीवन पर आधारित नाटक तथा ‘सेतु संस्कृति केंद्र’ द्वारा ‘बड़े घर की बेटी’ की नाट्य प्रस्तुति दी गई। युवा संवाद में अमित श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार और प्रो. श्रद्धानंद ने प्रेमचंद के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर बल दिया। एसएस इंटर कॉलेज में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।काव्यांजलि सत्र में आनंद कृष्ण ‘मासूम’, के.एस. परिहार, डॉ. विनोद कुमार वर्मा सहित कई कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। संचालन मंजरी पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के आयोजक राजीव गोंड ने किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *