श्रीराम जन्म से भक्तिरस में डूबा अर्दली बाजार, गूंजे सोहर

Share News

“भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला”

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। अर्दली बाजार में आयोजित रामलीला में श्रीराम जन्म, नामकरण संस्कार और भगवान के विराट रूप के दर्शन की मनमोहक झांकी देख दर्शक भावविभोर हो उठे। कलाकारों के जीवंत अभिनय और दिव्य प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे पूरी अयोध्या नगरी के साथ-साथ अर्दली बाजार का रामलीला भी उत्सव के माहौल में डूब गया। लीला के दौरान जैसे ही महाराज दशरथ द्वारा पुत्रकामेष्टि यज्ञ संपन्न करने के बाद भगवान श्रीराम का जन्म हुआ, पूरा प्रांगण “भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला” और प्रभु के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद बाल रूप श्रीराम के नामकरण संस्कार की मनभावन प्रस्तुति दी गई।

विशेष आकर्षण भगवान के विराट दर्शन की झांकी रही, जिसे देख लीला प्रेमियों ने करतल ध्वनि से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और भावुक होकर भगवान की आरती उतारी। महाराज दशरथ की खुशी और अयोध्यावासियों द्वारा बधाई गीत गाए जाने के दृश्यों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संयोजन अध्यक्ष अनिल पांडेय और विपुल पाठक समेत समिति के अन्य सदस्यों ने किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *