शिवपुर की प्राचीन रामलीला में वनगमन की लीला ने भावुक किया

Share News

निषादराज से हुआ प्रभु श्रीराम का मिलन, श्रृंगवेरपुर में किया विश्राम

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। अतिप्राचीन शिवपुर की रामलीला में रविवार को प्रभु श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण के वनगमन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। अयोध्या से वन की ओर प्रस्थान करते श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रामलीला के दौरान कलाकारों के संवाद और मंचन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
लीला में प्रभु श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण के वन की ओर प्रस्थान करने के बाद निषादराज से मिलन का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। निषादराज ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम प्रकट किया। श्रीराम और निषादराज के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे।
इसके बाद तीनों के श्रृंगवेरपुर पहुंचने और वहां विश्राम करने की लीला का मंचन हुआ। मंचन के दौरान श्रीराम के वनवास की कथा के प्रसंगों को कलाकारों ने जीवंत कर दिया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *