
7 महाविद्यालयों के 40 खिलाड़ियों ने हॉकी ट्रायल में प्रतिभाग
वाराणसी। उदय प्रताप महाविद्यालय शनिवार को में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से संबद्ध अंतर महाविद्यालय हॉकी (पुरुष) चयन ट्रायल का आयोजन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह का स्वागत क्रीड़ा सचिव प्रो सुबोध सिंह ने बैच व माला पहनाकर किया।इस दौरान शशिकांत सिंह,डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ अनुराग उपाध्याय,, डॉ चन्द्र शेखर प्रताप सिंह , डा.देवेश चंद्र सतीश नारायण सिंह,डा मीरा, प्रो. तुमुल सिंह आदि की उपस्थिति रही। आज कुल 07 महाविद्यालयों के 40 खिलाड़ियों ने हॉकी ट्रायल में प्रतिभाग किया जिसमें 27 खिलाड़ी (2आरक्षित) कैम्प के लिए चयनित हुए।
