यूपी इंटर कालेज के छात्रों का खेल सराहनीय रहा

Share News

शिवपुर जोन की कबड्‌डी प्रतियोगिता

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। यूपी कालेज के खेल मैदान पर बालक / बालिका वर्ग 14,17,19 वर्ष का आयोजन यूपी इंटर कालेज की देखरेख में हुआ। उद्घाटन प्रधानाचार्य / संयोजक शिवपुर जोन डॉ रमेश प्रताप सिंह प्रधानाचार्य उदय प्रताप इण्टर कालेज वाराणसी के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में जोन की टीमों जेपी मेहता इंटर कालेज काशी कृषक इंटर कालेज हर हुआ, आदानापुर, पुवारी कला, विकास क्षेत्र हरहुआ, और यूपी इंटर कालेज की टीमों के टीमों ने हर वर्ग में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उ‌द्घाटन यूपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने किया। यूपी इंटर कालेज के खिलाड़ियों 14 वर्ष बालक में पुवारी कला के छात्रों 17 एवं 19 वर्ष में यू पी इंटर कालेज के छात्रों का खेल सराहनीय रहा। बालिका वर्ग 14 वर्ष में पुवारी कला एवं 17 तथा 19 वर्ष में जे पी मेहता इंटर कालेज की छात्राओं का वर्चस्व रहा। जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता हेतु खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया। संचालन क्रीड़ा सचिव उमेश सिंह ने किया।<


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *