
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित सिंधी कल्याण समिति भुवनेश्वर नगर कॉलोनी की ओर से शांति अपार्टमेंट स्थित पंचायत भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 25 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में 18 पुरुष और सात महिलाओं ने रक्तदान किया। संयोजन सिंधी कल्याण समिति के अध्यक्ष ओपी बदलानी, महामंत्री अनिल आहूजा एवं संरक्षक रमेश लालवानी,नरेश मेघानी के नेतृत्व में किया गया। शिविर में लालचन्द हेमलानी,अनूप बदलानी,कमलेश लालवानी, रूपेश हेमलानी, अनिल आहूजा, दिनेश राजानी, दीपक चंदानी, सुशील हासवानी, राजकुमार टहलानी, कमल टेकचंदानी, कनिष्का बदलानी, हिमांशू बदलानी, निशान्त लखमानी, वंशिका राजानी, मीनू लालवानी, हर्षिता लालवानी, विनिता केसवानी, लक्ष्य आडवाणी,ज्योती,धमेश तुलसीयानी और सिमरन तुलसीयानी,रिंकू हेमलानी, जितेन्द्र लालवानी आदि ने रक्तदान किया।
