पार्षद की की तत्परता से दुरुस्त हुआ वाटर लीकेज, जगमगा उठीं बंद स्ट्रीट लाइटें

Share News

​वाराणसी। शहर के अर्दली बाजार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बनी पानी के रिसाव (लीकेज) और अंधेरे की समस्या से आखिरकार क्षेत्रीय जनता को राहत मिल गई है। वार्ड के पार्षद विनय शादेजा के प्रयास से डिठोरी महाल और नीमतल्ले इलाके में कई दिनों से बना जल रिसाव का संकट पूरी तरह समाप्त हो गया है।
​मिली जानकारी के अनुसार, डिठोरी महाल व नीमतल्ले क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन में रिसाव के कारण काफी दिनों से पानी बह रहा था और लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। मामला संज्ञान में आते ही पार्षद विनय शादेजा ने जलकल विभाग की टीम के साथ मिलकर युद्धस्तर पर कार्य कराया और लीकेज की समस्या को पूरी तरह दुरुस्त करवा दिया।
​पानी की समस्या दूर करने के साथ ही पार्षद ने क्षेत्र में सुरक्षा व प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में भी कदम उठाया। उन्होंने टैगोर कालोनी और आसपास की गलियों में काफी समय से बंद पड़ी एक दर्जन से अधिक स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाया, जिससे पूरा इलाका एक बार फिर दूधिया रोशनी से जगमगा उठा है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *