नगर निगम सफाई कर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Share News

वाराणसी। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को सीएचसी शिवपुर में नगर निगम के सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिवपुर क्षेत्र के नगर निगम के सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।शिविर में डॉ. मनोज दुबे, डॉ. अरुण यादव, डॉ. जय शंकर मिश्र, डॉ. राकेश सिंह, फार्मासिस्ट सुखराम मौर्य, स्टाफ नर्स दिनेश बिंद, लजरूश समेत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर के कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *