सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते तीन‌ पदक

Share News

वाराणसी। सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रयागराज में हुए सीबीएसई क्लस्टर फाइव क्रिकेट टूर्नामेंट में तीन पदक जीते हैं। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में कक्षा 7बी के प्रांजल यादव ने रजत पदक जीता। वहीं, कक्षा 7सी के शुभम चौहान ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
अंडर-17 वर्ग में कक्षा 9ए की सोनी चौहान ने भी कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक पशुपतिनाथ यादव, प्रधानाचार्या रेखा ऋषिकेश पांडेय, मुख्य खेल प्रशिक्षक गौरव विश्वकर्मा और मनोज यादव ने विजेताओं को बधाई दी।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का नतीजा है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *