सोमनाथ विश्वकर्मा ‘फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल’ के प्रदेश सचिव मनोनीत

Share News

वाराणसी। ‘फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल’ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती ने राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से वाराणसी के प्रमुख व्यापारी नेता श्री सोमनाथ विश्वकर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव, मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, उन्हें प्रदेश भर में व्यापारियों से जुड़े मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार का दायित्व दिया गया है।अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि प्रदेश के व्यापारियों की आवाज को मजबूती देने का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी वर्ग जीएसटी जटिलताओं, सुरक्षा, पार्किंग, अतिक्रमण और बुनियादी सुविधाओं जैसी कई व्यावहारिक समस्याओं से जूझ रहा है। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारियों तक की समस्याओं को संबंधित विभागों व सरकार के समक्ष तथ्यपरक ढंग से रखकर समाधान कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।इस अवसर पर राष्ट्रीय चेयरमैन जयेंद्र वी. तन्ना, महासचिव आर.के. गौर, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल और पूर्वांचल अध्यक्ष सन्नी जौहर सहित अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। साथ ही संगठन विस्तार के तहत प्रीति मिश्रा को वाराणसी जिला महिला प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *