जयघोष और डमरुओं की गूंज के बीच निकली श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा

Share News

वाराणसी। मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में जनजागरण के लिए शोभायात्रा निकाली गई। इसी क्रम में वाराणसी में दोपहर तीन बजे अष्टभुजी माता मंदिर स्थित रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा निकली। यात्रा अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में संत समाज, बटुक, डमरू दल और भगवान श्रीकृष्ण व भगवान शंकर की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने यात्रा में सहभागिता की। डमरुओं की गूंज और धार्मिक जयघोष से मार्ग का वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष चंदन तिवारी ने कहा कि शोभायात्रा का उद्देश्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना और संगठन की मांग को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखना है। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।संभाग प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को लेकर संगठन का जनजागरण अभियान आगे भी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। शोभायात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष तपेश्वर चौधरी, प्रदेश महामंत्री जयशंकर केशरी, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, नवीन प्रधान, जितेंद्र सिंह,संजय श्रीवास्तव ,नवीन प्रधान, चंदन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री संगीता मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री सुषमा श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री माधवी श्रीवास्तव, संतोष शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *