फूलों के पुनर्चक्रण से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का हुनर

Share News

वाराणसी। ईज़ी हेल्प फ्लॉवर रीसाइक्लिंग प्लांट में पिछले सात दिनों से चल रहे प्राकृतिक अगरबत्ती, धूप, सुगंधित हवन कप, हवन सामग्री और डिजाइनर मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में करीब 50 महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न प्राकृतिक उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने उत्पाद निर्माण की बारीकियां सीखने के साथ ईज़ी हेल्प संस्था से जुड़कर अपने हुनर को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। प्रशिक्षिका खुशबू श्रीवास्तव ने सात दिनों तक महिलाओं को विधिवत प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया।

संस्था की ओर से प्रशिक्षिका के प्रति आभार जताते हुए प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि महिलाओं के हुनर को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है। फूलों के पुनर्चक्रण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में पहल जारी रहेगी।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *