भारी बारिश के चलते कक्षा आठ तक के स्कूलों में तीन सितंबर को अवकाश

Share News

वाराणसी। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सितंबर को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इसमें परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, आईसीएसई, सीबीएसई समेत अन्य बोर्ड के विद्यालय शामिल हैं। आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों की पढ़ाई स्थगित रहेगी। हालांकि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। वे अपार, डीबीटी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने खराब मौसम और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *