आरएसएमटी में विद्यार्थियों को करियर और निवेश के गुर बताए

Share News

वाराणसी। उदय प्रताप कालेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) में नवप्रवेशी एमबीए एवं एमसीए छात्रों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम के चौथे दिन सोमवार को व्यावसायिक ज्ञान, डिजिटल कौशल और वित्तीय जागरूकता से जुड़े सत्र आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को बदलते व्यावसायिक परिवेश के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया गया। पहले सत्र में ‘व्यावसायिक प्रश्नोत्तरी’ हुई। इसके माध्यम से छात्रों की सामान्य व्यावसायिक जानकारी, त्वरित निर्णय क्षमता और तार्किक सोच विकसित करने का प्रयास किया गया। संयोजक विजय पांडेय एवं आशुतोष श्रीवास्तव रहे।

दूसरे सत्र में डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षक ऊर्जा सेठ ने डिजिटल मार्केटिंग की वर्तमान अवधारणाओं, विभिन्न माध्यमों और रोजगार एवं करियर के अवसरों की जानकारी दी। सत्र का संयोजन डॉ. बृजेश कुमार यादव ने किया। तीसरे सत्र में सेबी प्रशिक्षक दीपक कुमार ने छात्रों को व्यक्तिगत वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश और निवेशक जागरूकता की जानकारी दी। संयोजन डॉ. विनिता कालरा ने किया। निदेशक प्रभारी प्रो. संजय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *