क्या 27 अगस्त की रात से भारत में लगेगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल?

Share News

28 अगस्त का चंद्र ग्रहण बहुत खास माना जा रहा है। खगोलीय वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दिन आसमान में तांबे की तरह सुर्क लाल रंग का चंद्रमा चमकता हुआ नजर आएगा। जानें क्या भारत में दिखेगा ग्रहण और इसका सूतक काल कहां लगेगा। 

28 अगस्त की रात को कुछ देशों में आसमान में चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। खगोलीय वैज्ञानिकों के अनुसार, जिन जगहों या देशों में यह दिखेगा वहां पर 28 अगस्त की रात 12:12 बजे (ईडीटी) पर यह ग्रहण अपने चरम पर होगा। इस समय चंद्रमा की सतह का 96.2 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया (अम्ब्रा) में छिप जाएगा या ढक जाएगा। जिससे चंद्रमा के केवल एक छोटे हिस्से या भाग तक ही सूर्य की रोशनी पहुंचेगी। जिससे चंद्रमा काला दिखने की बजाए तांबे की तरह लाल रंग का चमकता हुआ नजर आएगा। यह लगभग ‘ब्लड मून’ जैसा नजारा हो सकता है। चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक के साथ धार्मिक महत्व भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण जहां नजर आता है वहां इसका सूतक काल और धार्मिक नियम मान्य होते हैं। आइए जानते हैं कि 28 अगस्त को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल कहां मान्य होगा और क्या भारत में दिखेगा यह नजारा।

“भारत में 27 अगस्त से सूतक काल लगेगा या नहीं”

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रहण अपने देश में नजर आता है तो उसका सूतक काल और धार्मिक नियम मान्य होते हैं। 28 अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल नहीं लगने के कारण सभी धार्मिक कार्यक्रम बिना किसी बाधा या रुकावट के किए जा सकेंगे।

“चंद्र ग्रहण का सूतक काल कितने घंटे से पहले लगता है”

पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण आरंभ होने के ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस आधार पर 28 अगस्त को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल 27 अगस्त को रात 09 बजकर 55 मिनट पर शुरू होना चाहिए। हालांकि इस ग्रहण की दृश्यता भारत में नहीं है, इसलिए इसका सूतक काल भी लागू नहीं होगा।

“चंद्र ग्रहण का सूतक काल कहां लगेगा”

साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में नजर आएगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जहां ग्रहण नजर आता है, वहीं सूतक काल के नियम लागू होते हैं।

“भारत में चंद्र ग्रहण क्यों नहीं दिखेगा”

भारतीय समयानुसार, 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर होगी और ग्रहण का पूरी तरह से समापन दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर होगा। ग्रहण अपने चरम पर सुबह 09 बजकर 43 मिनट के आसपास होगा। ग्रहण के समय चंद्रमा क्षितिज से नीचे रहेगा, जिसके कारण इस ग्रहण की दृश्यता भारत में नहीं होगी।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *