
वाराणसी। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने 25 अगस्त को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। विद्यालय प्रबंधन को आदेश का अनिवार्य रूप से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
