खेल और मस्ती के बीच बच्चों ने मनाया आजादी का जश्न

Share News

वाराणसी। मीरा फाउंडेशन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर संस्था परिसर में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। देशभक्ति के माहौल में आयोजित समारोह में बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शुभारंभ संस्था की संस्थापक मीरा कनौजिया, विजय टाटा, मुख्य अतिथि अनुराग सिंह, मेहंदी आर्टिस्ट आकांक्षा, विपिन सिंह एवं अजय ने ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान मीरा कनौजिया ने आकांक्षा को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया। बच्चों ने मुख्य अतिथि अनुराग सिंह को अपने हाथों से बनाई चित्रकला भेंट की। ध्वजारोहण के बाद बच्चों के लिए रस्सी कूद, 100 मीटर दौड़, बोरी दौड़ और नींबू दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नीरज, आयुष, अंशिका, नेहा, निशांत, देवा, नैतिक, अर्पिता, कोमल, शिवांगी, जिगर और श्रुति सहित करीब 100 बच्चों ने सहभागिता की। प्रतियोगिताओं के बाद बच्चों को मिठाई वितरित की गई।

इस अवसर पर अनुराग सिंह, विपिन सिंह, अजय, आकांक्षा, मनोज, दीपशिखा, संजय एवं शाहिंदा हसीब सहित संस्था के सदस्य और सहयोगी मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *