डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Share News

वाराणसी। डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गोसाईपुर (मोहाव) के छात्र-छात्राओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय प्रांगण से हुआ। जो मोहांव (चोलापुर) चौराहे होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राएं देशभक्ति के नारों और वंदे मातरम् की गूंज के साथ मोहांव चौराहे पहुंचे, जहां क्षेत्रीय नागरिकों और महाविद्यालय प्रशासक संजीव सिंह ने यात्रा का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए तिरंगे के महत्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। यात्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना और नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर प्राचार्य डा.सुनील कुमार मिश्र, रेवाशंकर सिंह, डॉ सुनील सिंह, अनुराग त्रिपाठी, प्रबल प्रताप सिंह, संजय उपाध्याय, जॉन ऑगस्टीन, डॉ ओमकार सिंह, डर प्रवीण पांडेय, डॉ धनंजय सिंह, चंदन सिंह, डॉ देवाशीष, संजीव ठाकुर, लक्ष्मी मिश्रा, डॉ कृष्णा यादव, वंदना , स्वास्तिका मिश्रा, डर बिंदूसिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, निकिता सिन्हा, सौरभ चौरासिया, डॉ आशीष,सूरज, संतोष राय आदि थे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *