
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। इनरव्हील क्लब बनारस की 11 महिला सदस्यों ने अध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को काशी से देवदरी-राजदरी तक लगभग 70 किलोमीटर की जागरूकता यात्रा निकाली। लहुराबीर से शुरू हुई यह यात्रा 10 घंटे में पूरी हुई।यात्रा के दौरान सदस्यों ने मार्ग में कई स्थानों पर रुककर आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अध्यक्ष सुषमा सिंह ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने और प्लास्टिक के थैलों का पूरी तरह बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि जब भी घर से बाहर निकलें, कपड़े के थैले का ही उपयोग करें। इससे सामान सुरक्षित घर आएगा और स्वास्थ्य व पर्यावरण दोनों की रक्षा होगी।यात्रा का समापन देवदरी-राजदरी में हुआ, जहाँ शाम को सदस्यों ने प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन भी किया। इस आयोजन में सुषमा सिंह, राजश्री, बिंदु बाला गुप्ता, नमिता सिंह, सुनीता सहानी, नीरजा त्रिपाठी, रेखा सिंह, पूजा पांडेय, मंजू सिंह, कोमल सेठ और प्रियंवदा सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
