जिलाधिकारी ने यूनियन बैंक के आउटरिच कार्यक्रम में 515 करोड़ का चेक उधमियों को सौपा

Share News

जिलाधिकारी ने इस योंजना में 2000 करोड़ से भी अधिक का ऋण वितरण हेतु आह्वान किया

वाराणसी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, जनपद का अग्रणी बैक द्वारा शुक्रवार को रुद्राक्ष कनवेंसन सेंटर, सिगरा में आउटरिच कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में अनुपम देवा, राष्ट्रीय सचिव, इंडियन इंडस्ट्रीज़ असोशिएशन, विभिन्न बैंको के अंचल प्रमुख एवं क्षेत्रीय प्रमुख, निधि कुमार, संयोजक, एसएलबीसी, लखनऊ, सोनिका राणा, नाबार्ड, राजेश चौधरी, सहायक निदेशक, एमएसएमई, भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, जन समर्थ, एनसीजीटीसी एवं 500 से भी अधिक उधमियों द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता की गयी।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने 515 करोड़ का चेक उधमियों को सौपा एवं कार्यक्रम में 300 से भी अधिक ग्राहकों को स्वीकृती पत्र एवं चेक वितरित किए गए। जिलाधिकारी द्वारा इस योंजना में 2000 करोड़ से भी अधिक का ऋण वितरण हेतु आह्वान किया। जिलाधिकारी द्वारा उधमियों को सलाह दी कि वे अभिनव प्रयोग के साथ व्यवसाय को बढ़ाये। उन्होने अग्रणी बैक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम को एक सराहनीय प्रयास बताया।अनुपम देवा द्वारा उधमियों को सलाह दी कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाए, एवं अग्रणी बैंकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों कि सराहना की। अंचल प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ इंडिया टी कामेश्वर राव द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए अवगत कराया की जनपद में 515 करोड़ का ऋण विभिन्न बैंकों द्वारा वितरित है। मार्च, 2026 की तिमाही के अधिकतम कार्यशील पूंजी का 20% ऋण सस्ते ब्याज दर पर, बिना किसी प्रभार के 5 वर्षों के लिए एमएसएमई उधमियों को उपलब्ध कराया जा रहा है योजना अंतर्गत अधिकतम प्रति उधमी ₹100 करोड़ तक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। निधि कुमार द्वारा बताया गया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में अधिक से अधिक प्रचार करना एवं आम जन को जागरूक करना है। जनपद के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा यह पहल एक सकारात्मक कदम है। एनसीजीटीसी के दर्शन द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई एवं जनसमर्थ टीम द्वारा भी प्रति भागिता की गई। यूनियन बैंक क्षेत्र प्रमुख, शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह आयोजन वेस्ट एशिया संकट के कारण उद्योग क्षेत्र में उत्पन्न हुए कार्यशेल पूंजी के संकट से उधमियों को बाहर लाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा Emergency Credit Line Guarantee स्कीम लायी गयी है, अग्रणी जिला प्रबन्धक अविनाश अग्रवाल ने जनपद के बैंकों कि प्रगति पर प्रकाश डाला एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री नीरज ओझा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में दीपक सिंह, महाप्रन्धक, पीएनबी, भारत भूषण, बैंक ऑफ बड़ौदा, संजीव कुमार, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, लंका रमेश, केनरा बैंक, एवं अन्य बैंको के कार्यपालक आदि उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *