उ०प्र० रेरा द्वारा संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को सर्किट हाउस में 3.30 बजे से आयोजित

Share News

वाराणसी। उoप्रo भू०-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण की गृह केताओं एवं रियल एस्टेट प्रोमोटरों तथा स्टेकहोल्डर्स को जागरूक करने तथा सेक्टर से सम्बन्धित विषयों पर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आभासी बैठक (वीडियों कान्फ्रेन्सिंग) के माध्यम से मण्डल स्तरीय संवाद कार्यक्रम वाराणसी मण्डल में सर्किट हाउस मीटिंग हॉल के आडीटोरियम में 31 जुलाई दिन-शुक्रवार को अपरान्ह 03.30 बजे आयोजित किया गया है।

उक्त के संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सदानंद गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मण्डलायुक्त एस. राजलिंगम तथा जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगे। उप जिलाधिकारी सदर, पिंडरा एवं राजातालाब के साथ ही अन्य अधिकारी आदि लोग भी मौजूद रहेंगे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *