नवागन्तुक मंडलायुक्त ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं श्री कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Share News

बताया अपनी प्राथमिकता कहा, शासन की जनकल्याणकारी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पात्र लोगों को सुगमता के साथ उपलब्ध कराना, विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण कराना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगी उनकी प्राथमिकता

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। नवागन्तुक मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन मंगलवार को वाराणसी पहुंचे और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं श्री कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व ये कानपुर में मंडलायुक्त थे। नवागन्तुक मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पात्र लोगों को सुगमता के साथ उपलब्ध कराना, विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण कराना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्राथमिकता पर कराना प्राथमिकता होगी। दर्शन पूजन के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार साथ रहे। नवागन्तुक मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन का जन्म 18 जुलाई 1981 को हुआ था, उत्तर प्रदेश कैडर के 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके पास बीबीए और एलएलबी की डिग्री है। वर्तमान में, वे 28 अगस्त 2024 से यूपी राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड में प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे निदेशक, जिला मजिस्ट्रेट, उपाध्यक्ष, प्रबंध निदेशक, अतिरिक्त प्रबंध निदेशक, जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, विशेष सचिव, मुख्य विकास अधिकारी और संयुक्त मजिस्ट्रेट जैसे पदों पर रह चुके हैं। वे अंग्रेजी, तमिल और हिंदी में पारंगत हैं। पांडियन भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं। वाराणसी भेजे जाने से ठीक पहले विजयेंद्र पांडियन कानपुर के मंडलायुक्त के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले वे गोरखपुर के जिलाधिकारी सहित कई प्रमुख प्रशासनिक पदों पर रह चुके हैं।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *