नन्हे हुनर की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Share News

शिव स्तुति, पंचतत्व नृत्य नाटिका और रामायण मंचन रहा आकर्षण

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर एवं गिलट बाजार शाखा के कनिष्ठ वर्ग का वार्षिकोत्सव ‘कलरव-2026’ बुधवार को संयुक्त रूप से धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम मिश्रा और विशिष्ट अतिथि लेखक एवं नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत शिव स्तुति से हुई। इसके बाद पंचतत्व पर आधारित नृत्य नाटिका, अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय गीतों एवं संवादों की प्रस्तुति तथा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विषयक समूह नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। रामायण पर आधारित प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र का भव्य मंचन और राम दरबार की झांकी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।मुख्य अतिथि सत्यम मिश्रा ने कहा कि संस्कार और मानवीय मूल्य ही शिक्षा की वास्तविक आधारशिला हैं। प्रधानाचार्य डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि दोनों शाखाओं के 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। निदेशिका डॉ. वंदना सिंह एवं उपनिदेशक आयुष्मान सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। संस्था सचिव राहुल सिंह ने अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार जताया। संचालन आराध्या राय और हुजैफा इकबाल ने किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *