
मेहंदी और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़, आकर्षक डिजाइनों की रही मां
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर बुधवार को अर्दली बाजार समेत आसपास के बाजारों में देर रात तक रौनक रही। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन खरीदने और हाथों में मेहंदी लगवाने पहुंचीं। अर्दली बाजार, शिवपुर , पांडेयपुर,सिगरा, गोदौलिया, लंका, मैदागिन और आसपास क्षेत्रों में ब्यूटी पार्लरों व सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भीड़ जुटी रही। मेहंदी लगाने वालों के पास देर शाम से देर रात तक महिलाओं की कतार लगी रही। इस दौरान अरेबिक, राजस्थानी, थ्री-डी, मारवाड़ी और इंडो-अरेबिक डिजाइन की खास मांग रही। महिलाओं ने पारंपरिक मारवाड़ी डिजाइन के साथ बारीक नक्काशी वाली मेहंदी भी पसंद की। पर्व को लेकर बाजारों में उत्साह का माहौल रहा।
