
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। अर्दली बाजार स्थित जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित भव्य भक्ति जागरण की रात पूरी तरह मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। प्रसिद्ध गायकों की सुमधुर भजनों और माता की भेंटों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर रात तक भावविभोर होकर झूमते और तालियां बजाते रहे।भक्ति जागरण के दौरान ‘मैया यशोदा’ और ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। जागरण के साथ-साथ आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने मां का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में कार्यवाहक अध्यक्ष हिमांशु यादव एवं समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य मुस्तैदी से जुटे रहे।आज बेनीपुर कुंड में होगा प्रतिमा विसर्जनपूजनोत्सव के समापन अवसर पर शुक्रवार को मां दुर्गा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा अर्दली बाजार से शुरू होकर पहड़िया के रास्ते बेनीपुर कुंड पहुंचेगी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। यात्रा के दौरान मां गंगा की प्रसिद्ध आरती श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।
