वाराणसी के 167 छात्र-छात्राओं ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया परचम

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा गुरुवार को सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 का परिणाम घोषित किया गया। इसमें वाराणसी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।परीक्षा में दोनों ग्रुप में सम्मिलित 168 में से प्रथम ग्रुप में 21 और द्वितीय ग्रुप में 01 छात्र सफल रहे। वहीं केवल प्रथम ग्रुप के 442 परीक्षार्थियों में से 99 और केवल द्वितीय ग्रुप के 172 में से 46 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। कुल मिलाकर विभिन्न वर्गों में शहर के 167 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। मुख्य रूप से अर्पिता अग्रवाल, आदित्य कुमार गुप्ता, दीवाक्षी द्विवेदी और सपना प्रजापति ने परीक्षा उत्तीर्ण की।इस उपलब्धि पर वाराणसी शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी, सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष व सिकासा अध्यक्ष सीए नमन कपूर, कार्यकारिणी सदस्य सीए श्री प्रकाश पांडेय एवं पूर्व अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष सीए सोमदत्त रघु ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *