काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता का हुआ समापन

Share News

मंत्री रविन्द्र जायसवाल, महापौर अशोक कुमार तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव तथा जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र दिये

प्रतियोगिता लोकसभा वाराणसी क्षेत्र के तीन विकास खण्ड-काशी विद्यापीठ, अराजीलाइन एवं सेवापुरी तथा नगर निगम के सभी पाँच जोनों में आयोजित की गयी

जिसमें दो आयु वर्ग 14 से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया

वाराणसी। विश्व की सांस्कृतिक राजधानी काशी की अमूल्य सांस्कृतिक, धार्मिक एवं एतिहासिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाने, स्थानीय नागरिकों विशेषकर युवाओं में पर्यटन के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा उन्हें एक प्रशिक्षित एवं दक्ष टूरिस्ट गाइड के रूप में तैयार करने के उद्देश्य से काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 16 जुलाई से 24 जुलाई तक लोकसभा वाराणसी क्षेत्र में किया गया।

प्रतियोगिता लोकसभा वाराणसी क्षेत्र के तीन विकास खण्ड-काशी विद्यापीठ, अराजीलाइन एवंसेवापुरी तथा नगर निगम के सभी पाँच जोनों में आयोजित की गयी है, जिसमें दो आयु वर्ग 14 से 18वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता तीन इवेन्ट्स डेक्लेमेशन एवं प्रेजेंटेशन, निबंध लेखन, इंस्टाग्राम रील मेकिंग एवं 10 प्रमुख थीम काशी के घाट, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ, काशी का इतिहास, काशी के त्योहार, काशी के हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट), काशी एवं धर्म, काशी के संत (कबीर, तुलसीदास, रविदास आदि), काशी एवं संगीत, काशी का खानपान पर आधारित है। आज शुक्रवार को जनपद स्तर पर 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की आयोजित प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस का संक्षिप्त विवरण-निबन्ध प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में कुल 160 प्रतिभागियों में से 105 प्रतिभागी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए जिसमें कुल 30 प्रतिभागी विजेता घोषित किये गये, डेक्लेमेशन एण्ड प्रजेंटेशन प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में कुल 160 प्रतिभागियों में से 96 प्रतिभागी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए जिसमें कुल 30 प्रतिभागी विजेता घोषित किये गये एवं रिल मेंकिग प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग कुल 132 प्रतिभागियों में 112 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही तथा कुल 30 प्रतिभागी विजेता घोषित किये गये।

कार्यक्रम का समापन समारोह में प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, महापौर अशोक कुमार तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव तथा जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कियागया। जनप्रतिनिधिगणों के सम्मुख बच्चो द्वारा रील मेंकिग में जिसमें डेक्लेमेसन एवं प्रजेंटेशन में विनय कुमार मौर्या, कस्तुरी अग्रहरी, वन्दना चौहान अनिल तिवारी इत्यादि द्वारा प्रस्तुत किया गया। द्वितीय दिवस के विजेता प्रतिभागीयों को विजेता प्रमाण पत्र एवं मेडल का वितरण भी किया।

सन्त कान्वेन्ट स्कूल कोईराजपुर में ग्रामीण क्षेत्र के 3 विकास खण्डों एवं सभी पाँच जोनों का मिलाकर आयुवर्ग 18 वर्ष से अधिक कि विजेता कुल 452 प्रतिभागियों में से जनपद स्तर की प्रतियोगिता में कुल 313 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें प्रत्येक इवेंट्स के सभी 10 थीम से 3-3 विजेता कुल 90 विजेता घोषित किये गये, जिन्हे मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मनित किया गया। संत अतुलानन्द रचनापरीषद् के बालवाटिका हाल में कुल 1250 दर्शक सम्मिलित हुए।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *