भोजूबीर रामलीला: गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, कुंभकर्ण और मेघनाद वध का मंचन

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भोजूबीर स्थित रामलीला मैदान में रविवार की शाम रामलीला के मंचन के दौरान धर्म और अधर्म के भीषण युद्ध का जीवंत दृश्य देखने को मिला। लीला के इस क्रम में कुंभकर्ण वध और मेघनाद वध के प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और प्रभावशाली मंचन किया गया। लीला की शुरुआत रावण द्वारा विशालकाय कुंभकर्ण को नींद से जगाने के दृश्य से हुई। युद्धभूमि में कुंभकर्ण ने राम सेना पर प्रहार किया, जिसके बाद प्रभु श्री राम ने अपने तीक्ष्ण बाणों से उसका वध कर दिया। तत्पश्चात, लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें लक्ष्मण ने नीति और पराक्रम का परिचय देते हुए मेघनाद का अंत किया।मेघनाद के धाराशायी होते ही संपूर्ण रामलीला परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने कलाकारों के अभिनय की भूरी-भूरी प्रशंसा की।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *