
वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र लमही द्वारा आयोजित ‘सुनो मैं प्रेमचंद’ कार्यक्रम के 2070वें दिन रविवार को मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी ‘आत्म संगीत’ का पाठ किया गया। कहानी का सजीव पाठ विदूषी सहाना ने किया, जिन्हें ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। कहानी की समीक्षा करते हुए प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य पात्र मदारीलाल सुबोध के परिवार के पालन-पोषण और शिक्षा की जिम्मेदारी उठाकर अपने अपराधबोध से मुक्ति पाने का प्रयास करता है। निदेशक राजीव गोंड ने कहा, “प्रायश्चित अपराध को मिटाता नहीं, बल्कि उसके बाद उत्पन्न नैतिक दायित्व को स्वीकार करने का मार्ग प्रस्तुत करता है। शुरुआत प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसमें शोधार्थियों, स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। संचालन मनोज विश्वकर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन राजेश श्रीवास्तव ने किया।
