संत जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण समेत तीन पदक

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। तमिलनाडु के तिरुपुर स्थित एमजीवी ग्लोबल स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में संत जोसफ कॉन्वेंट स्कूल (शिवपुर) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर तीन पदक जीते। प्रतियोगिता में अदिति विश्वकर्मा ने स्वर्ण, नंदिनी राय ने रजत और हर्षित सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।स्वर्ण विजेता अदिति विश्वकर्मा दिसंबर में बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाले आगामी ‘स्कूल गेम्स’ में भाग लेंगी।विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर अरुल ने सभी विजेताओं और टीम कोच जयप्रकाश यादव को उनकी सफलता पर बधाई दी।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *