एनएचएम संविदा कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते जनपद के ग्रामीण व शहरी पीएचसी, सीएचसी और यूसीएचसी केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।कर्मचारियों की मुख्य मांगों में समान कार्य के लिए समान वेतन, नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मियों जैसा वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उनका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाएं बाधित करना नहीं, बल्कि सरकार का ध्यान अपनी न्यायसंगत मांगों की ओर खींचना है।हड़ताल के दौरान जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, महामंत्री सौरभ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा और कोषाध्यक्ष नितेश चौबे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कर्मचारियों को उम्मीद है कि शासन जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगा।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *