अर्दली बाजार रामलीला: श्रीराम के अलौकिक रूप और अष्ट सखी संवाद ने मोहा मन

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। अर्दली बाजार की रामलीला में श्रीराम विवाह पूर्व प्रसंगों का जीवंत और अलौकिक मंचन किया गया। लीला प्रसंग के दौरान जनकपुर स्थित फुलवारी के मनोहर दृश्य और अष्ट सखी संवाद ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।फुलवारी में प्रभु श्रीराम के दिव्य और अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर जनकपुर की नारियां अत्यंत हर्षित हो उठीं।

सखियों ने जनक दुलारी माता सीता के समक्ष श्रीराम की अनुपम सुंदरता और तेज का अनुपम वर्णन किया। दोनों भाइयों—श्रीराम और लक्ष्मण—की सुंदरता, शालीनता एवं अद्भुत वीरता की गाथा सुनकर समस्त जनकपुरवासी आनंद और उल्लास से भर गए। पूरे लीला स्थल पर श्रीराम के जयकारों की गूंज रही।लीला स्थल पर लगे मीना बाजार ने आयोजन की रौनक को और बढ़ा दिया, जहाँ दर्शनार्थियों और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।

श्रद्धालुओं ने लीला दर्शन के साथ-साथ मीना बाजार का भी जमकर लुत्फ उठाया। भक्ति, कला और जनकपुर की परंपरा का यह सुंदर संगम श्रद्धालुओं को देर तक आनंदित करता रहा।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *