भोजूबीर रामलीला: भरत के त्याग और भ्रातृ-प्रेम को देख भावुक हुए दर्शक

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भोजूबीर की प्रसिद्ध रामलीला में गुरुवार को भरत के त्याग, समर्पण और निश्छल भ्रातृ-प्रेम का अत्यंत मार्मिक मंचन किया गया। ननिहाल से लौटने पर पिता दशरथ के निधन और श्रीराम के १४ वर्ष के वनवास की सूचना से व्यथित भरत ने राजगद्दी का त्याग कर दिया। वे ज्येष्ठ भ्राता श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता को वापस लाने हेतु वन की ओर प्रस्थान करते हैं। मार्ग में भरत की पहली भेंट निषादराज से होती है, जो उन्हें श्रीराम का हाल बताते हैं।

तत्पश्चात, महर्षि भरद्वाज के आश्रम पहुंचकर उनके आतिथ्य को स्वीकार कर भरत स्वयं को धन्य महसूस करते हैं। आगे बढ़ते हुए जब वे चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि के आश्रम पहुंचते हैं, तो उनके प्रति लक्ष्मण के मन में चल रही शंकाएं और विचार पूरी तरह बदल जाते हैं।भाई के प्रति ऐसा अद्वितीय सम्मान और समर्पण देखकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं।

इस सफल एवं जीवंत आयोजन में समिति के पदाधिकारियों—ओमप्रकाश गुप्ता, विजय कुमार अस्थाना, दीपक जायसवाल, पंडित मनोज कुमार पाण्डेय, कृष्ण मुरारी पाठक और राजेश कुमार विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *