**शिवपुर रामलीला में भरत वनगमन के मार्मिक प्रसंग का हुआ जीवंत मंचनवाराणसी। अतिप्राचीन एवं प्रसिद्ध शिवपुर रामलीला समिति द्वारा गुरुवार की रात भरत के वनगमन के करुण और मार्मिक प्रसंग का मंचन किया गया। मंचन के दौरान भरत की अनन्य रामभक्ति और त्याग को देखकर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।माताओं और गुरुजनों संग वन की ओर प्रस्थान कथा प्रसंग के अनुसार, जब भरत ननिहाल से अयोध्या लौटते हैं और उन्हें पिता राजा दशरथ के निधन व ज्येष्ठ भ्राता श्रीराम के १४ वर्ष के वनवास का समाचार मिलता है, तो वे अति दुःखी हो जाते हैं। वे राज सिंहासन को ठुकराते हुए स्पष्ट घोषणा करते हैं कि “अयोध्या के मुकुट पर केवल श्रीराम का अधिकार है।” इसके बाद वे गुरुजनों, माताओं और अयोध्यावासियों के साथ प्रभु राम को वापस अयोध्या लाने के लिए वन की ओर प्रस्थान करते हैं। निषादराज गुह से भेंट और प्रयागराज आगमनमार्ग में गंगा तट पर भरत की मुलाकात निषादराज गुह से होती है। प्रारंभ में निषादराज को सैन्य दल देखकर संदेह होता है, किंतु भरत के निष्कलंक एवं निस्वार्थ भाई-प्रेम को देखकर वे उनका आदर-सत्कार करते हैं और पूरे दल को नौकाओं द्वारा गंगा पार कराते हैं। तत्पश्चात् प्रयागराज पहुँचने पर भरत महर्षि भरद्वाज के आश्रम में विश्राम करते हैं। महर्षि भरद्वाज भरत की धर्मनिष्ठा की सराहना करते हैं और उन्हें जानकारी देते हैं कि प्रभु श्रीराम चित्रकूट पर्वत पर निवास कर रहे है। भरत की करुण पुकार और श्रीराम के प्रति उनके निश्छल प्रेम का दृश्य देखकर कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
