मरीज की जान बचाने को सेक्टर वार्डेन ने किया रक्तदान

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। जरूरतमंद मरीज को रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलते ही नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के सेक्टर वार्डेन (प्रस्तावित पोस्ट वार्डेन) एवं समाजसेवी अंजनी कुमार सिंह मदद के लिए आगे आए। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर मरीज के लिए रक्तदान किया। अंजनी सिंह ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से भी जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करने की अपील की। उनके इस मानवीय प्रयास की नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, डॉ. पीयूष पांडेय, अजय यादव, राजेश सिंह समेत अन्य स्वयंसेवकों ने सराहना की।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *